प्रशिक्षित नागरिकों की सैन्य तैनाती के फैसले पर दो सप्ताह में पूरी तरह अमल किया जाएगा : पुतिन

Ads

प्रशिक्षित नागरिकों की सैन्य तैनाती के फैसले पर दो सप्ताह में पूरी तरह अमल किया जाएगा : पुतिन

  •  
  • Publish Date - October 14, 2022 / 07:25 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:59 PM IST

कीव, 14 अक्टूबर (एपी) रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन में उनके बलों को मजबूती देने के लिए सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त नागरिकों की सेना में तैनाती संबंधी उनके फैसले पर दो सप्ताह में पूरी तरह अमल किया जाएगा। पुतिन ने पिछले महीने यह आदेश दिया था।

कजाखिस्तान में एक सम्मेलन में शामिल होने के बाद पुतिन ने संवाददाताओं से कहा कि 2,22,000 से 3,00,000 सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त नागरिकों की सेना में तैनाती संबंधी आदेश पर अमल शुरू किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि इनमें से 33,000 पहले ही सैन्य इकाइयों में शामिल हो चुके हैं जबकि 16,000 यूक्रेन में जारी सैन्य अभियान का हिस्सा बन चुके हैं।

पुतिन द्वारा सितंबर में जारी इस आदेश के तहत 65 वर्ष से कम आयु के लगभग सभी पुरुष सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त नागरिकों के रूप में पंजीकृत हैं। इस फैसले पर आम जनता में नकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली थी। राष्ट्रपति के इस आदेश के बाद हजारों लोग रूस छोड़कर पड़ोसी देशों में पलायन करने लगे थे।

पुतिन ने शुक्रवार को यह भी कहा कि रूस द्वारा सोमवार को यूक्रेन के खिलाफ किए गए व्यापक हमलों की फिलहाल कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि रूसी सेना पहले से चुने गए लक्ष्यों पर चुनिंदा हमले कर रही है।

एपी

शफीक मनीषा

मनीषा