Donald Trump on Iran: बंदरगाहों की घेराबंदी हटाने के लिए ट्रंप ने रखी ये शर्त! ईरान को हर दिन इतने करोड़ के नुकसान किया दावा, जानिए क्या सीजफायर की अवधि बढ़ेगी?

Ads

  •  
  • Publish Date - April 21, 2026 / 07:03 AM IST,
    Updated On - April 21, 2026 / 07:35 AM IST

donald trump/ image osurce: ibc24

HIGHLIGHTS
  • ट्रंप का ईरान पर सख्त बयान
  • समझौते तक जारी रहेगी घेराबंदी
  • ईरान को भारी आर्थिक नुकसान

Donald Trump on Iran: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर X पर पोस्ट कर ईरान को लेकर सख्त रुख जाहिर किया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जब तक ईरान किसी समझौते के लिए तैयार नहीं होता, तब तक अमेरिका उसकी समुद्री गतिविधियों पर लगाई गई घेराबंदी को नहीं हटाएगा।

Donald Trump News: राष्ट्रपति ट्रंप का दावा- घेराबंदी से ईरान तबाह हो रहा है

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने पोस्ट में दावा किया कि इस घेराबंदी का असर ईरान की अर्थव्यवस्था पर गंभीर रूप से पड़ रहा है। उनके अनुसार, बंदरगाहों पर लगे प्रतिबंधों और समुद्री मार्गों में बाधाओं के कारण ईरान को हर दिन करीब 4200 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि इस आर्थिक दबाव का उद्देश्य ईरान को बातचीत की मेज पर लाना है, ताकि अमेरिका की शर्तों के तहत कोई ठोस समझौता हो सके।

us iran tensions 2026: होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर शुरू हुई नई बंहस

हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। बता दें कि, कुछ दिों पहले से होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अमेरिकी “डेडलाइन” भी चर्चा में है। ट्रंप ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश की गई, तो अमेरिकी बल समुद्र में ही जहाजों को नष्ट करने से पीछे नहीं हटेंगे। यह बयान क्षेत्र में तनाव को और बढ़ा सकता है, क्योंकि Strait of Hormuz वैश्विक तेल आपूर्ति का एक अहम मार्ग है।

इन्हें भी पढ़ेंः-

अमेरिका ने क्या ऐलान किया?

घेराबंदी जारी रखने का फैसला

घेराबंदी कब हटेगी?

समझौते के बाद ही हटेगी

ईरान को कितना नुकसान?

रोज करीब 4200 करोड़ रुपये