Donald Trump Shooting | Photo Credit: IBC24
वॉशिंगटन: Donald Trump Shooting अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी स्थित हिल्टन होटल में अंधाधुन फायरिंग हुई है। बताया जा रहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप डिनर में शामिल होने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही यहां गोलियों की आवाज सुनाई दी। देखते ही देखते अफरातफरी मच गई। सीक्रेट एजेंट्स ने बिना समय गंवाए ट्रंप को घेर लिया और उन्हें तेजी से मंच से नीचे उतारकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे सुरक्षाबलों ने हमलावारों को मार गिरा दिया है।
Donald Trump Shooting बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में ट्रंप के साथ उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप भी थीं। दरअसल, ‘व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर’ में आयोजित कार्यक्रम ट्रंप डिनर के लिए पहुंचे हुए थे। इसी दौरान अचानक गोलियों की आवाज सुनाई दी। देखते ही देखते होटल में अफरातफरी मच गई। सुरक्षा एजेंसियों को खतरे का संकेत मिला और कुछ ही सेकंड में पूरा माहौल बदल गया।
पत्रकारों ने बताया है कि शनिवार रात वॉशिंगटन में जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक प्रेस डिनर में शामिल थे, उसी समय गोलियां चलने की आवाज आने लगी। जोरदार धमाकों की आवाजें भी सुनाई दीं और व्हाइट हाउस डिनर में आए मेहमान डरकर मेजों के नीचे छिपने लगे। बंदूकें ताने हुए कमांडोज ने मंच पर मोर्चा संभाल लिया। उस समय ट्रंप वहीं कुर्सी पर बैठे हुए थे।