राष्ट्रपति ट्रंप ने फिर अपनाई अमेरिकी फर्स्ट की नीति, सबसे पहले अमेरिकों को मिलेगा कोविड 19 का टिका
राष्ट्रपति ट्रंप ने फिर अपनाई अमेरिकी फर्स्ट की नीति, सबसे पहले अमेरिकों को मिलेगा कोविड 19 का टिका
वाशिंगटन, नौ दिसंबर (भाषा) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक शासकीय आदेश पर दस्तखत किए हैं जिसके तहत दूसरे देशों की मदद करने से पहले अमेरिकी लोगों तक कोविड-19 टीके की पहुंच सुनिश्चित करने को प्राथमिकता दी जाएगी।
Read More News: छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी का बड़ा बयान, कहा- 2023 में …
ट्रंप ने कहा कि अगर जरूरी हुआ तो वह सबसे पहले अमेरिकी नागरिकों को कोविड-19 का टीका सुनिश्चित करने के लिए रक्षा उत्पादन कानून भी लागू करेंगे। रक्षा उत्पादन कानून के जरिए राष्ट्रपति निजी कंपनियों को उत्पादन बढ़ाने का निर्देश दे सकेंगे। कंपनियों को संघीय सरकार की प्राथमिकताओं के हिसाब से टीके का निर्माण करना होगा।
उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए सबसे पहले अमेरिकी कंपनियों ने सुरक्षित और कारगर टीका तैयार किया।
ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मंगलवार को शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर करते हुए कहा, ‘‘साथ मिलकर हम जल्द ही महामारी को खत्म कर देंगे तथा देश-दुनिया में लाखों लोगों की जान बचाएंगे। हमने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है।’’
Read More News: केंद्र ने बिना चर्चा कर बना दिया कृषि कानून, सभी फसलों पर MSP लागू …
ट्रंप प्रशासन ने कोविड-19 के सुरक्षित और प्रभावी टीके के उत्पादन और वितरण के संबंध में ‘ऑपरेशन वार्प स्पीड’ की शुरुआत की थी। ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा कि उनके प्रशासन ने कोरोना वायरस टीके के विकास के लिए 14 अरब डॉलर राशि की मदद की है।
उन्होंने कहा कि सरकार की मदद के बाद दवा कंपनियों फाइजर और मॉडर्ना को टीका विकसित करने में मदद मिली।
फाइजर ने ‘ऑपरेशन वार्प स्पीड’ से अलग अपना टीका तैयार किया है लेकिन इसके निर्माण और वितरण के लिए उसने अमेरिकी सरकार के साथ तालमेल किया है।
Read More News: सेक्स रैकेट के लिए ड्रग सप्लाई 7 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड बनकर SI और आरक्षक ने किया भांडाफोड़
ब्रिटेन में मंगलवार को फाइजर-बायोएनटेक के टीके का इस्तेमाल शुरू हो गया। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अमेरिका में अब तक 285,000 लोग दम तोड़ चुके हैं।
शासकीय आदेश के तहत स्वास्थ्य मंत्री अमेरिका के लोगों को कोविड-19 टीका मुहैया कराए जाने के संबंध में प्राथमिकता देने का निर्देश देंगे।

Facebook


