Donald Trump Statement : रेप के आरोप के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, VIDEO में सुनिए क्या कहा?

Ads

Donald Trump Statement : रेप के आरोप के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, VIDEO में सुनिए क्या कहा?

  •  
  • Publish Date - April 27, 2026 / 01:28 PM IST,
    Updated On - April 27, 2026 / 01:31 PM IST
HIGHLIGHTS
  • डोनाल्ड ट्रंप ने इंटरव्यू में खुद पर लगे आरोपों को किया खारिज
  • कथित हमलावर के मैनिफेस्टो में लगाए गए थे गंभीर आरोप
  • सुरक्षा एजेंसियां हमले और आरोपी की मानसिक स्थिति की जांच में जुटीं

Donald Trump Statement : हाल ही में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान हुई फायरिंग के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने खुद पर लगे गंभीर आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

दरअसल, यह बयान (Donald Trump Statement) एक मैनिफेस्टो डिनर के दौरान फायरिंग के बाद सामने आया था। आरोपी कोल टॉमस एलन ने हमले से ठीक पहले अपने परिवार को एक मैनिफेस्टो भेजा था। जिसमें खुद को फ्रेंडली फेडरल असैसिन बताया और राष्ट्रपति ट्रंप को बलात्कारी और देशद्रोही बताया था।

मैंने किसी का रेप नहीं किया

60 मिनट्स को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, मैं रेपिस्ट (Donald Trump Statement) नहीं हूं। मैंने किसी का रेप नहीं किया। जब पत्रकार ने उनसे दोबारा पूछा कि क्या ये आरोप सीधे तौर पर उनके लिए लिखे गए थे, तो ट्रंप ने और सख्त लहजे में जवाब देते हुए कहा, मैंने किसी बच्चे का शोषण नहीं किया।

बताया जा रहा है कि आरोपी 31 वर्षीय कोल टॉमस एलन ने होटल में घुसकर गोलीबारी की कोशिश की थी, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने उसे काबू में कर लिया। जांच एजेंसियां अब उसके मकसद और मानसिक स्थिति की भी जांच कर रही हैं।

 

 

ये भी पढ़ें