ताली बजा रही पूर्व PM भुट्टो की बेटी के सामने आ गया ड्रोन, टकराने से बिगड़ गई सूरत, देखें वीडियो

Drone came in front of clapping former PM Bhutto daughter : चेहरे में टक्कर होने से आंख के ऊपर कई स्टिच आए हैं। हादसे का वीडियो भी सामने आया है

ताली बजा रही पूर्व PM भुट्टो की बेटी के सामने आ गया ड्रोन, टकराने से बिगड़ गई सूरत, देखें वीडियो
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: March 5, 2022 2:44 pm IST

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व पीएम बेनजीर भुट्टो की बेटी और PPP नेता असीफा भुट्टो के साथ एक हादसा हो गया है। अचानक ड्रोन के टकराने से असीफा घायल हो गई। चेहरे में टक्कर होने से आंख के ऊपर कई स्टिच आए हैं। हादसे का वीडियो भी सामने आया है।

यह भी पढ़ें: अब पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए नहीं लगाना होगा थाने के चक्कर, 7 दिन के भीतर हो जाएगा पुलिस वेरिफिकेशन

जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के खानेवाल इलाके में इमरान सरकार के खिलाफ प्रचार PPP नेता असीफा भुट्टो प्रचार कर रही थी। कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग इकठ्ठा हुए थे। मीडिया का भी बड़ा जमावड़ा था, इस बीच लोग उस वक्त हैरत में पड़ गए जब PPP नेता असीफा भुट्टो के सामने ड्रोन आ गया।

यह भी पढ़ें:  वन विभाग के SDO पर अपनी पत्नी का Facebook अकाउंट हैक करने का आरोप, दर्ज हुआ IT के तहत मामला

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dawn Today (@dawn.today)

लोग कुछ कर पाते इससे पहले ही ड्रोन असीफा भुट्टो को जख्मी कर गया। घटना के बाद वहां पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सुरक्षा को और ज्यादा दुरुस्त किया गया। इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें नजर आ रहा है कि असीफा भुट्टो ताली बजा रही है। इस बीच अचानक ड्रोन चेहरे से टकरा गया। हादसे में आंख के उपरी हिस्से में चोटें आई है। गनीमत है कि आंख बच गया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

यह भी पढ़ें:  एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर बड़े आंदोलन की तैयारी में संविदा कर्मचारी, आदेशों की प्रतियां जलाकर किया विरोध

बिलावल भुट्टो ने कहा कि अभी ये नहीं पता है कि सिर्फ एक एक्सीडेंट है या फिर किसी की साजिश। ड्रोन ऑपरेटर को पकड़ कर पूछताछ किया जा रहा है। हादसे पर पाकिस्तान सरकार के कई मंत्री और दूसरे नेता अभी सोशल मीडिया के जरिए ही असीफा की सेहत का हालचाल ले रहे हैं। सभी उम्मीद कर रहे हैं कि असीफा जल्द स्वस्थ हो जाएं। दूसरी ओर यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के भांजे और पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा ने चुनाव से पहले ठोका ताल, कहा- हम तो हैं योद्धा


लेखक के बारे में