पश्चिमी लीबिया में ड्रोन हमले की वजह से विद्युत उपकेंद्र में लगी आग

Ads

पश्चिमी लीबिया में ड्रोन हमले की वजह से विद्युत उपकेंद्र में लगी आग

  •  
  • Publish Date - August 12, 2026 / 05:41 PM IST,
    Updated On - August 12, 2026 / 05:41 PM IST

काहिरा, 12 अगस्त (एपी) पश्चिमी लीबिया के एक शहर में ड्रोन से किये गए हमले में एक विद्युत उपकेंद्र में आग लग गई और आपूर्ति बाधित हो गई।

ऊर्जा और तेल संयंत्रों पर हमलों के शृंखला में यह ताज़ा हमला है, जिससे देश में और अधिक अराजकता फैलने का खतरा बढ़ गया है।

सरकारी जनरल इलेक्ट्रिसिटी कंपनी ने एक बयान में कहा कि जाविया शहर में एक विद्युत उपकेंद्र पूरी तरह से नष्ट हो गया और इससे जुड़े घरों और प्रतिष्ठानों की आपूर्ति बाधित हो गई।

करीब 2.50 लाख आबादी वाले इस शहर में कई ड्रोन हमलों से हड़कंप मच गया है, जिनमें तेल और बिजली के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया। जाविया में ऊर्जा से जुड़े अहम बुनियादी ढांचे मौजूद हैं, जिनमें लीबिया की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी, एक निर्यात टर्मिनल और एक विद्युत संयंत्र शामिल हैं।

अबतक इन हमलों की किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

एपी धीरज सुरेश

सुरेश