चीन के यूनान में 5.2 की तीव्रता का भूकंप का झटका

Ads

चीन के यूनान में 5.2 की तीव्रता का भूकंप का झटका

  •  
  • Publish Date - May 21, 2021 / 04:08 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:24 PM IST

बीजिंग, 21 मई (भाषा) चीन के दक्षिणपश्चिम यूनान प्रांत स्थित यांगबी यी ऑटोनॉमस काउंटी में 5.2 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। यह जानकारी चीन के भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) ने दी।

चीन के सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने सीईएनसी के हवाले से बताया कि भूकंप रात 10:31 बजे (बीजिंग समय) आया। इसका केंद्र 25.59 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 99.97 डिग्री पूर्वी देशांतर पर आठ किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

इससे नुकसान की अभी तक कोई सूचना नहीं है।

भाषा अमित माधव

माधव