पेरू में 5.8 तीव्रता का भूकंप, कई इमारतें क्षतिग्रस्त

पेरू में 5.8 तीव्रता का भूकंप, कई इमारतें क्षतिग्रस्त

पेरू में 5.8 तीव्रता का भूकंप, कई इमारतें क्षतिग्रस्त
Modified Date: May 20, 2026 / 02:49 pm IST
Published Date: May 20, 2026 2:49 pm IST

लीमा (पेरू), 20 मई (एपी) दक्षिणी पेरू के प्रशांत क्षेत्र में मंगलवार देर रात 5.8 तीव्रता का भूकंप आया। भूंकप के कारण कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और 27 लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से जनहानि की कोई सूचना नहीं है।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप का केंद्र पम्पा डे टाटे शहर से 20 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व के इका क्षेत्र में 56.5 किलोमीटर की गहराई पर था।

पेरू के रक्षा मंत्री ए. फ्लोरेस ने शहर का दौरा किया और सैन लुइस गोंजागा विश्वविद्यालय सहित कुछ क्षतिग्रस्त इमारतों का निरीक्षण किया।

एपी शफीक मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में