सुरक्षा पर चर्चा करने तुर्किये पहुंचे नाटो नेताओं को एर्दोआन ने नक्काशीदार रिवॉल्वर भेंट की
सुरक्षा पर चर्चा करने तुर्किये पहुंचे नाटो नेताओं को एर्दोआन ने नक्काशीदार रिवॉल्वर भेंट की
अंकारा 10 जुलाई (एपी) पश्चिमी देशों के नेता लगातार खतरनाक होती दुनिया में सुरक्षा पर चर्चा करने के लिए तुर्किये आए, और उन सभी को उपहार में एक-एक रिवॉल्वर तथा छह-छह कारतूस मिले।
इस सप्ताह हुए नाटो शिखर सम्मेलन के मेजबान तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन की ओर से दिया गया अनोखा उपहार उनके देश के बढ़ते रक्षा उद्योग को प्रदर्शित करने के लिए था।
लेकिन इससे गठबंधन के नेता उलझन में पड़ गए। कुछ लोगों को अपने देशों में बंदूक से जुड़े कानूनों के कारण अपने उपहार वहीं छोड़ना पड़ा, जबकि कुछ ने उन्हें संग्रहालय को दान कर दिया।
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने पत्रकारों से कहा कि आग्नेयास्त्र अब पुलिस के कब्जे में है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं कनाडा के लोगों को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि वे मुझसे बंदूकें दूर रखें।’’
भेंट की गईं रिवॉल्वर पर नेताओं के नाम अंकित थे।
हंगरी के नए प्रधानमंत्री पीटर मैग्यार ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘नाटो शिखर सम्मेलन में राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन की ओर से एक अनोखा उपहार मिला: कारतूसों के साथ एक मैग्नम रिवॉल्वर, जिस पर मेरा नाम अंकित है।’’
यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका कि उन्होंने तोहफे का क्या किया।
यूरोपीय संघ आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने इस उपहार के लिए एर्दोआन का धन्यवाद किया। उनके प्रवक्ता ने बताया कि इस तोहफ़े को एक सैन्य संग्रहालय को दान कर दिया जाएगा।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर ने पत्रकारों को बताया कि ‘गिफ़्ट बैग’ में एक नोट था जिसमें निर्यात नियंत्रण से छूट दी गई थी। फिर भी, उन्होंने उसे वहीं छोड़ दिया, क्योंकि उसे ब्रिटेन में लाना गैर-कानूनी होता।
एर्दोआन के कार्यालय ने इस उपहार के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है। तुर्किये की मीडिया में आई खबरों में इस रिवॉल्वर की पहचान ‘गुमुसाय .357 मैग्नम’ के तौर पर की गई है। यह तुर्किये की सरकारी हथियार निर्माता कंपनी एमकेई द्वारा बनाई गई एक पुरानी छह कारतूस वाली रिवॉल्वर है।
एपी नेत्रपाल पवनेश
पवनेश

Facebook


