प्रशिक्षण के दौरान चीन के दो सैन्य पायलट की मौत: रिपोर्ट

प्रशिक्षण के दौरान चीन के दो सैन्य पायलट की मौत: रिपोर्ट

प्रशिक्षण के दौरान चीन के दो सैन्य पायलट की मौत: रिपोर्ट
Modified Date: July 10, 2026 / 08:48 pm IST
Published Date: July 10, 2026 8:48 pm IST

बीजिंग, 10 जुलाई (भाषा) चीन में पिछले महीने प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान एक वरिष्ठ कमांडर सहित दो सैन्य पायलटों की मौत हो गई। खबरों के माध्यम से शुक्रवार को यह जानकारी मिली।

चीन आमतौर पर सैन्य कर्मियों की मौत की जानकारी सार्वजनिक नहीं करता और उसने इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान भी जारी नहीं किया है।

हांगकांग के समाचार पत्र ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ ने क्षेत्रीय सरकारी सूचनाओं और स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के हवाले से कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों पायलटों की मौत एक ही दुर्घटना में हुई या अलग-अलग घटनाओं में।

रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों में शामिल 38 वर्षीय फांग मिंग वरिष्ठ कर्नल थे और पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के दक्षिणी थिएटर कमान की नौसेना विमानन इकाई में कमांडर के रूप में तैनात थे।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 25 वर्षीय शी शाओयोंग की भी 10 जून को मृत्यु हो गई। वह भी दक्षिणी थिएटर कमान में तैनात थे और पीएलए नौसेना में फर्स्ट लेफ्टिनेंट थे।

यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों पायलट एक ही विमान में सवार थे या एक ही प्रशिक्षण अभियान का हिस्सा थे।

भाषा

राखी अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में