मॉडर्ना के कोविड-19 टीके को मंजूरी देने पर विचार के लिए यूरोपीय संघ की औषधि एजेंसी की बैठक

मॉडर्ना के कोविड-19 टीके को मंजूरी देने पर विचार के लिए यूरोपीय संघ की औषधि एजेंसी की बैठक

मॉडर्ना के कोविड-19  टीके को मंजूरी देने पर विचार के लिए यूरोपीय संघ की औषधि एजेंसी की बैठक
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: January 6, 2021 10:40 am IST

एम्सटर्डम, छह जनवरी (एपी) मॉडर्ना के कोविड-19 रोधी टीके को मंजूरी पर विचार करने के लिए बुधवार को यूरोपीय संघ की औषधि एजेंसी की अहम बैठक होने जा रही है।

यूरोपियन मेडिसिन्स एजेंसी (ईएमए) की मानव औषधि समिति की बैठक ऐसे समय हो रही है जब कई यूरोपीय देशों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में काफी वृद्धि देखने को मिल रही है और उन्हें टीकाकरण की धीमी गति के चलते आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

ईएमए अमेरिका की दवा कंपनी फाइजर और जर्मनी की बायोएनटेक द्वारा विकसित किए गए टीके को पहले ही मंजूरी दे चुकी है। मॉर्डर्ना के टीके को मंजूरी मिलने के बाद यूरोपीय संघ के देशों को महामारी से निपटने में और अधिक मदद मिलेगी।

मॉडर्ना द्वारा विकसित किए गए टीके को मंजूरी देने पर विचार के लिए बैठक से पहले एजेंसी ने एक ट्वीट में कहा कि उसके विशेषज्ञ कंपनी के साथ लंबित सभी मुद्दों को स्पष्ट करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

एपी नेत्रपाल पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में