सोमालिया की राजधानी में विस्फोट में आठ लोगों की मौत

सोमालिया की राजधानी में विस्फोट में आठ लोगों की मौत

सोमालिया की राजधानी में विस्फोट में आठ लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: September 25, 2021 7:27 pm IST

मोगादिशु (सोमालिया), 25 सितंबर (एपी) सोमालिया में राष्ट्रपति भवन के प्रवेश द्वार के पास सुरक्षा चौकी पर विस्फोटक से लदे वाहन ने एक कारों और ट्रक को टक्कर मारी और विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस प्रवक्ता अब्दीफतह एडम हसन ने बताया कि विस्फोट में नौ लोग घायल हो गए।

अल-कायदा से जुड़े अल-शबाब आतंकी समूह ने हमले की जिम्मेदारी ली है। यह समूह अक्सर राजधानी मोगादिशु में इस तरह के हमले करता रहता है।

एपी आशीष पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में