पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में चरमपंथियों ने बालिका विद्यालय को विस्फोट कर उड़ाया

Ads

पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में चरमपंथियों ने बालिका विद्यालय को विस्फोट कर उड़ाया

  •  
  • Publish Date - June 24, 2026 / 08:13 PM IST,
    Updated On - June 24, 2026 / 08:13 PM IST

पेशावर, 24 जून (भाषा) पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अज्ञात चरमपंथियों ने एक बालिका विद्यालय की इमारत को विस्फोट कर उड़ा दिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अफगानिस्तान की सीमा से सटे दक्षिण वजीरिस्तान जिले की बिरमल तहसील के सारा घोवारा इलाके में स्थित प्राथमिक विद्यालय को मंगलवार देर रात डायनामाइट का इस्तेमाल करके नष्ट कर दिया गया।

पुलिस और स्थानीय निवासियों के अनुसार, हाल के महीनों में निचले दक्षिणी वजीरिस्तान में शिक्षण संस्थानों को निशाना बनाकर किए जाने वाले हमलों में बढ़ोतरी हुई है।

जिला पुलिस अधिकारी ताहिर शाह ने कहा कि बुधवार दोपहर तक किसी व्यक्ति या समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली थी।

भाषा नेत्रपाल सुभाष

सुभाष