तोक्यो के प्राथमिक विद्यालय में आग लगी, करीब 300 छात्र व शिक्षक सुरक्षित निकाले गए

तोक्यो के प्राथमिक विद्यालय में आग लगी, करीब 300 छात्र व शिक्षक सुरक्षित निकाले गए

तोक्यो के प्राथमिक विद्यालय में आग लगी, करीब 300 छात्र व शिक्षक सुरक्षित निकाले गए
Modified Date: June 19, 2026 / 11:58 am IST
Published Date: June 19, 2026 11:58 am IST

तोक्यो, 19 जून (एपी) तोक्यो में एक प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को आग लग गई, हालांकि विद्यालय में मौजूद करीब 300 छात्रों तथा शिक्षकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

तोक्यो अग्निशमन विभाग के अनुसार, चार मंजिला ‘ताकिनोगावा नंबर-3 एलीमेंट्री स्कूल’ की ऊपरी मंजिल पर स्थित संगीत कक्ष के पास शुक्रवार पूर्वाह्न आग लगी।

विभाग ने बताया कि दमकलकर्मियों ने एक शिक्षक और कई छात्रों को इमारत से बाहर निकाला। उन्हें मामूली चोटें आई हैं। आग लगने के बाद बाकी शिक्षक व छात्र खुद पास स्थित पार्क में चले गए थे।

मौके पर दमकल की कई गाड़ियां तैनात की गई हैं।

टेलीविजन फुटेज में विद्यालय की चौथी मंजिल की खिड़कियों से काला धुआं निकलता दिखाई दे रहा है।

आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच जारी है।

एपी मनीषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में