BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

अफगानिस्तान से पाकिस्तान में घुसने की कोशिश कर रहे पांच आतंकी मारे गए

अफगानिस्तान से पाकिस्तान में घुसने की कोशिश कर रहे पांच आतंकी मारे गए

अफगानिस्तान से पाकिस्तान में घुसने की कोशिश कर रहे पांच आतंकी मारे गए
Bhasha
Published: 19 Jan 2025 | 9:14 pmModified: 19 Jan 2025 | 9:14 pm

कराची, 19 जनवरी (भाषा) पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने रविवार को अफगानिस्तान से पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में घुसने का प्रयास कर रहे पांच संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया। आईएसपीआर ने यह जानकारी दी है।

सेना की मीडिया शाखा के अनुसार, प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) समूह के आतंकवादी रविवार तड़के अशांत प्रांत के झोब जिले में घुसपैठ की कोशिश करते समय मारे गए।

पाकिस्तान नियमित रूप से अफगानिस्तान तालिबान सरकार से टीटीपी आतंकवादी समूह के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहता रहा है, जिसे पाकिस्तान सरकार पाकिस्तान में आतंकवादी हमलों के लिए जिम्मेदार मानती है।

पाकिस्तान सरकार इस बात पर जोर देती है कि टीटीपी के आतंकवादी पड़ोसी देश में अपने ठिकानों से अपनी गतिविधियां संचालित करते हैं, जिसकी सीमा पाकिस्तान के दो प्रांतों से लगती है।

सीमा पर लगातार झड़पों के कारण पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संबंध तनावपूर्ण हो गए हैं।

हालांकि, काबुल ने इस बात से इनकार किया है कि पाकिस्तान में हुए हमलों के पीछे टीटीपी का हाथ था।

पाकिस्तानी सुरक्षा बलों को बलूचिस्तान में प्रतिबंधित अलगाववादी समूहों से भी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, जिन्होंने प्रांत में आतंकवादी हमलों में तेजी ला दी है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार की रात को सशस्त्र आतंकवादियों ने तुर्बत क्षेत्र में लेवी चेकपोस्ट पर हमला कर दिया और कर्मियों से हथियार, गोला-बारूद और संचार उपकरण छीन लिए।

अधिकारी ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

भाषा

शुभम नरेश

नरेश

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: अफगानिस्तान से पाकिस्तान में घुसने की कोशिश कर रहे पांच आतंकी मारे गए

दुनिया की खबर | World News in Hindi

और भी पढ़ें ›
खबर अमेरिका स्पेसएक्स आईएसएस

खबर अमेरिका स्पेसएक्स आईएसएस

01 Oct 2026 | 9:12 pm
कैप्टन मच्छार की स्वास्थ्य स्थिति बेहतर, तेजी से हो रहे ठीक: यूएई स्थित भारतीय दूतावास

कैप्टन मच्छार की स्वास्थ्य स्थिति बेहतर, तेजी से हो रहे ठीक: यूएई स्थित भारतीय दूतावास

01 Oct 2026 | 8:24 pm
सह-पायलट को कट्टरपंथ का पाठ पढ़ाया गया था:नेतन्याहू

सह-पायलट को कट्टरपंथ का पाठ पढ़ाया गया था:नेतन्याहू

01 Oct 2026 | 8:20 pm
खबर यूएई भारतीय पायलट स्थिति

खबर यूएई भारतीय पायलट स्थिति

01 Oct 2026 | 7:37 pm
‘फ्लाईदुबई’ उडान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश के आरोपी के प्रत्यर्पण की मांग करेंगे: इजराइल

‘फ्लाईदुबई’ उडान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश के आरोपी के प्रत्यर्पण की मांग करेंगे: इजराइल

01 Oct 2026 | 7:16 pm
यूएई ने विमान को हवा में दुर्घटनाग्रस्त करने के ‘प्रयास’ की जांच शुरू की

यूएई ने विमान को हवा में दुर्घटनाग्रस्त करने के ‘प्रयास’ की जांच शुरू की

01 Oct 2026 | 7:11 pm
अधिकतर अमेरिकियों ने बढ़ती महंगाई के लिए ट्रंप को जिम्मेदार ठहराया : एपी-एनओआरसी सर्वेक्षण

अधिकतर अमेरिकियों ने बढ़ती महंगाई के लिए ट्रंप को जिम्मेदार ठहराया : एपी-एनओआरसी सर्वेक्षण

01 Oct 2026 | 5:45 pm
भूजल घटने से धंस रहे दुनिया के शहर, लेकिन प्रक्रिया को रोका जा सकता है : अध्ययन

भूजल घटने से धंस रहे दुनिया के शहर, लेकिन प्रक्रिया को रोका जा सकता है : अध्ययन

01 Oct 2026 | 5:06 pm