वाशिंगटन, सात नवंबर (भाषा) अमेरिका ने कहा है कि वह पाकिस्तान में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराए जाने पर ध्यान दे रहा है जिससे उस देश की जनता को फायदा हो।
महीनों के असमंजस को खत्म करते हुए, पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) ने इस महीने ऐलान किया था कि वह आठ फरवरी को आम चुनाव कराएगा।
अमेरिका के विदेश विभाग के प्रधान उप प्रवक्त वेदांत पेटल ने पाकिस्तान में आगामी चुनाव को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा, “ हमारा ध्यान यह सुनिश्चित करने पर है कि पाकिस्तानी लोगों के लाभ के लिए स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराए जाएं और हमें इसे ही अपना समर्थन दे रहे हैं।”
पाकिस्तान में चुनाव और जेल में बंद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान की चुनाव में भागीदारी पर संदेह के संबंध में एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि उनके पास उम्मीदवारों के चयन या किसी विशिष्ट राजनीतिक दल के प्रतिनिधित्व के बारे में कोई आकलन नहीं है।
उन्होंने कहा, ‘यह पाकिस्तान के लोगों को तय करना है।’
भाषा
नोमान माधव
माधव