जर्मनी और रूस के विदेश मंत्रियों की संयुक्त राष्ट्र में मुलाकात

जर्मनी और रूस के विदेश मंत्रियों की संयुक्त राष्ट्र में मुलाकात

जर्मनी और रूस के विदेश मंत्रियों की संयुक्त राष्ट्र में मुलाकात
Modified Date: September 27, 2026 / 01:02 am IST
Published Date: September 27, 2026 1:02 am IST

संयुक्त राष्ट्र, 26 सितंबर (एपी) जर्मनी के विदेश मंत्री योहान वाडेफुल ने रूस के अपने समकक्ष सर्गेई लावरोव से शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर मुलाकात की।

वर्ष 2022 में रूस के यूक्रेन पर हमला करने के बाद दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच यह पहली आमने-सामने की बैठक थी।

यह बैठक ऐसे समय हुई जब यूरोपीय संघ और रूस के बीच तनाव बढ़ रहा है।

जर्मन प्रतिनिधिमंडल के एक अधिकारी के अनुसार, बैठक में जर्मन विदेश मंत्री योहान वाडेफुल ने रूस से जर्मनी, यूरोप और नाटो गठबंधन के खिलाफ ‘‘खतरनाक तरीके से तनाव बढ़ाने वाले रास्ते’’ को छोड़ने का आह्वान किया।

पिछले कुछ सप्ताह में रूस और जर्मनी के संबंध खराब हुए हैं।

इसकी वजह पिछले महीने लीपजिग हवाई अड्डे पर ड्रोन हमले की कोशिश है, जिसके लिए जर्मनी ने रूस को जिम्मेदार ठहराया है।

अधिकारी के अनुसार, वाडेफुल ने बेहतर संबंधों की इच्छा जताई लेकिन कहा कि इसके लिए रूस के नेतृत्व की ओर से यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने की वास्तविक इच्छा जरूरी है।

जर्मन समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार, यह बैठक करीब 20 मिनट तक चली। एपी अमित जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में