उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में सुरक्षा अभियान के दौरान चार सैन्यकर्मी और 15 आतंकवादियों की मौत
उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में सुरक्षा अभियान के दौरान चार सैन्यकर्मी और 15 आतंकवादियों की मौत
पेशावर/इस्लामाबाद, 15 फरवरी (भाषा) उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को दो अलग-अलग खुफिया अभियानों में कम से कम 15 आतंकवादियों को मार गिराया गया जबकि चार सैन्यकर्मियों की भी मौत हो गयी।
सेना की मीडिया शाखा ‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ (आईएसपीआर) के एक बयान के अनुसार, प्रांत के डेरा इस्माइल और उत्तरी वजीरिस्तान जिले में अलग-अलग खुफिया अभियान चलाये गये। पहला अभियान डेरा इस्माइल खान जिले के हथला के सामान्य क्षेत्र में चलाया गया।
सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों को उनके ठिकाने पर प्रभावी तरीके से घेर लिया।
आईएसपीआर ने बताया कि मार गिराये गये आतंकवादियों में से कुछ खूंखार आतंकी थे, जिनकी पहचान फरमान उर्फ साकिब, खारजी अमानुल्ला उर्फ तूरी, खारजी सईद उर्फ लियाकत और खारजी बिलाल के रूप में हुई है।
एजेंसी ने बताया कि ये आतंकी क्षेत्र में कई आतंकवादी गतिविधियों में शामिल थे और कानून प्रवर्तन एजेंसियों की ‘वांछित’ सूची में शीर्ष पर थे।
दूसरा अभियान उत्तरी वजीरिस्तान जिले के मीरानशाह के सामान्य क्षेत्र में चलाया गया, जहां छह आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया।
आईएसपीआर के मुताबिक, हालांकि भीषण मुठभेड़ में लाहौर जिले के लेफ्टिनेंट मुहम्मद हसन अरशफ (21) और उनके तीन साथियों की मौत हो गयी।
एजेंसी ने बताया कि मुठभेड़ में जान गंवाने वाले तीनों अन्य सैनिकों की पहचान डेरा इस्माइल खान जिले के निवासी नायब सूबेदार मुहम्मद बिलाल (39), लक्की मरवत जिले के निवासी सिपाही फरहत उल्ला (27) और मोमंद जिले के निवासी सिपाही हिम्मत खान (29) के रूप में हुई।
आईएसपीआर ने बताया कि क्षेत्र में अन्य आतंकवादियों को मार गिराने के लिए तलाशी अभियान जारी है।
भाषा जितेंद्र रंजन
रंजन
लेखक के बारे में
Web Title: उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में सुरक्षा अभियान के दौरान चार सैन्यकर्मी और 15 आतंकवादियों की मौत
दुनिया की खबर | World News in Hindi
और भी पढ़ें ›खबर अमेरिका स्पेसएक्स आईएसएस
01 Oct 2026 | 9:12 pmकैप्टन मच्छार की स्वास्थ्य स्थिति बेहतर, तेजी से हो रहे ठीक: यूएई स्थित भारतीय दूतावास
01 Oct 2026 | 8:24 pmसह-पायलट को कट्टरपंथ का पाठ पढ़ाया गया था:नेतन्याहू
01 Oct 2026 | 8:20 pmखबर यूएई भारतीय पायलट स्थिति
01 Oct 2026 | 7:37 pm‘फ्लाईदुबई’ उडान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश के आरोपी के प्रत्यर्पण की मांग करेंगे: इजराइल
01 Oct 2026 | 7:16 pmयूएई ने विमान को हवा में दुर्घटनाग्रस्त करने के ‘प्रयास’ की जांच शुरू की
01 Oct 2026 | 7:11 pmअधिकतर अमेरिकियों ने बढ़ती महंगाई के लिए ट्रंप को जिम्मेदार ठहराया : एपी-एनओआरसी सर्वेक्षण
01 Oct 2026 | 5:45 pmभूजल घटने से धंस रहे दुनिया के शहर, लेकिन प्रक्रिया को रोका जा सकता है : अध्ययन
01 Oct 2026 | 5:06 pm