पेशावर, 19 फरवरी (भाषा) पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बृहस्पतिवार को खुफिया जानकारी पर आधारित एक अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने चार आतंकवादियों को मार गिराया। सेना ने यह जानकारी दी।
सेना की मीडिया शाखा ने एक बयान में कहा कि फितना अल-ख्वारिज से संबंधित आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर लक्की मारवत जिले में एक अभियान चलाया गया।
फितना-अल-ख्वारिज एक ऐसा शब्द है जिसका उपयोग सरकार द्वारा उन आतंकवादियों के लिए किया जाता है जो प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से संबंधित हैं।
सुरक्षाकर्मियों ने प्रभावी ढंग से लक्ष्य को निशाना बनाया और गोलीबारी के बाद चार आतंकवादियों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों के पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए।
बयान में कहा गया है कि ये आतंकवादी इलाके में कई आतंकी गतिविधियों में संलिप्त थे।
भाषा
शुभम खारी
खारी