प्यूर्टो रिको में गोलीबारी में चार लोगों की मौत, दो घायल

Ads

प्यूर्टो रिको में गोलीबारी में चार लोगों की मौत, दो घायल

  •  
  • Publish Date - October 10, 2020 / 01:17 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:53 PM IST

सैन जुआन (प्यूर्टो रिको), 10 अक्टूबर (एपी) दक्षिणी प्यूर्टो रिको में एक बास्केटबॉल मैदान के निकट गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

गोलीबारी की घटना शुक्रवार देर रात पोंस के तटीय शहर में हुई। यह अमेरिकी क्षेत्र के बड़े नगर निगमों में से एक है। इस घटना के संबंध में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पुलिस ने बताया कि अभी तक तीन पीड़ितों की पहचान नहीं हो सकी है और इस गोलीबारी के पीछे के इरादे का खुलासा भी नहीं हो सका। इस साल 32 लाख की जनसंख्या वाले इस द्वीप पर अब तक 394 लोगों की हत्याएं हो चुकी है जबकि पिछले साल इसी अवधि में 481 लोगों की हत्या हुई थी।

एपी स्नेहा प्रशांत

प्रशांत