पाकिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों के हमले में चार सैनिकों की मौत

पाकिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों के हमले में चार सैनिकों की मौत

पाकिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों के हमले में चार सैनिकों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: April 17, 2021 5:35 pm IST

पेशावर, 17 अप्रैल (भाषा) उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में शनिवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने एक जांच चौकी पर गोलीबारी की, जिसमें चार सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई। पाकिस्तानी सेना ने यह जानकारी दी।

सेना ने एक बयान में कहा कि हमला पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा के निकट दक्षिण वजीरिस्तान के माकीन इलाके में हुआ। सुरक्षा बलों ने तुरंत जवाबी गोलीबारी की, जिसमें चार हमवालर मारे गए।

खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री महमूद खान ने हमले की निंदा की और ड्यूटी के दौरान जान सैनिकों की मौत पर शोक जताया।

भाषा जोहेब माधव

माधव


लेखक के बारे में