आज से दो दिवसीय बांग्लादेश दौरे पर रहेंगे PM मोदी, कई समझौतों पर होंगे हस्ताक्षर

आज से दो दिवसीय बांग्लादेश दौरे पर रहेंगे PM मोदी, कई समझौतों पर होंगे हस्ताक्षर

आज से दो दिवसीय बांग्लादेश दौरे पर रहेंगे PM मोदी, कई समझौतों पर होंगे हस्ताक्षर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: March 26, 2021 2:14 am IST

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 और 27 मार्च को बांग्लादेश के दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री का ये दौरा बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के निमंत्रण पर हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय बांग्लादेश यात्रा से पहले देश के दक्षिण-पश्चिम में स्थित दो मंदिरों को सजाया गया है। अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री इन मंदिरों में पूजा-अर्चना करेंगे।

ead More News: भोपाल-निवाड़ी सहित 11 राज्यों में 100 जगहों पर CBI रेड, IOB के चीफ मैनेजर और बिल्डर के

साथ ही पीएम मोदी बांग्लादेश की स्वतंत्रता की स्वर्ण जयंती और बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की जन्म शताब्दी को लेकर मनाए जाने वाले भव्य कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। दक्षिण-पश्चिम स्थित सतखीरा और गोपालगंज के जेशोरेशवरी एवं ओरकांडी मंदिरों में दर्शन के लिए जाएंगे। ईश्वरीपुर गांव स्थित प्रचीन जेशोरेश्वरी काली मंदिर के पुजारी दिलीप मुखर्जी ने कहा, “इस ऐतिहासिक मंदिर में मोदी के स्वागत के लिए हमने सभी तैयारियां की हैं। हम आशा करते हैं कि वह भारत और बांग्लादेश के लाखों लोगों के लिए प्रार्थना करेंगे।”

Read More News: DRG जवानों से डरा ‘लाल आतंक’? क्या नक्सली किसी सोची समझी रणनीति के तहत कर रहे हैं ऐसा

विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला की मानें तो पीएम मोदी की इस दो दिवसीय बांग्लादेश यात्रा के दौरान विभिन्न समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे। साथ ही बांग्‍लादेश से विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए नई घोषणाएं भी की जा सकती हैं। श्रृंगला ने कहा, ‘यह यात्रा बेहद खास तथा महत्वपूर्ण है। इस दौरान दोनों देशों के बीच विशेष संबंधों पर जोर रहेगा।’ विदेश सचिव ने कहा, ‘प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच विभिन्न समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इनमें दोनों देशों के बीच सहयोग से संबंधित कई समझौते शामिल हैं।’

Read More News: दमोह का दंगल…क्या उपचुनाव लोधी या मलैया के करियर को पुनर्जीवित करेगा?


लेखक के बारे में