meloni angry/ image source: IBC24 FILE IMAGE
Giorgia Meloni Angry on Trump: इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni ने अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump द्वारा पोप पर की गई टिप्पणी की कड़ी आलोचना की है। मेलोनी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस तरह के बयान न केवल अनुचित हैं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले भी हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि विश्व स्तर पर शांति और संवाद को बढ़ावा देने वाले नेताओं के प्रति इस तरह की भाषा स्वीकार नहीं की जा सकती।
मेलोनी ने यह भी रेखांकित किया कि Pope Leo कैथोलिक चर्च के प्रमुख हैं और उनका मुख्य दायित्व दुनिया भर में शांति, सहिष्णुता और मानवता का संदेश देना है। ऐसे में किसी भी युद्ध या हिंसा की निंदा करना उनका स्वाभाविक और नैतिक कर्तव्य है। प्रधानमंत्री के अनुसार, पोप का हर प्रकार के युद्ध के खिलाफ बोलना न केवल उचित है, बल्कि यह वैश्विक शांति के लिए आवश्यक भी है।
प्रधानमंत्री मेलोनी ने ट्रंप की टिप्पणी को “अस्वीकार्य” करार देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर जिम्मेदार नेताओं को अपने शब्दों का चयन बेहद सावधानी से करना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस तरह के विवादित बयान वैश्विक सहयोग और कूटनीतिक संबंधों को प्रभावित कर सकते हैं। मेलोनी ने उम्मीद जताई कि भविष्य में इस प्रकार की टिप्पणियों से बचा जाएगा और सभी पक्ष शांति और सम्मान की भावना के साथ आगे बढ़ेंगे।
ईरान के साथ जारी भारी तनाव के बीच दुनियाभर के वामपंथी नेता अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर है। अब तक वे जहां अपनी धुर विरोधी नेताओं पर हमलावर थे वही इस बार उनके निशाने पर वेटिकन सिटी के कैथोलिक चर्च के मुखिया पोप लिओ XIV है। (Donald Trump Truth Post on Pope Leo) पोप को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया ट्रुथ पर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है। उन्होंने पोप के विचारधार अपर सीधा प्रहार करते हुए उन्हें नसीहत दी है कि, उन्हें एक महान पोप बनने की कोशिश करनी चाहिए, न कि राजनेता बनने की।
ट्रंप ने लिखा है, पोप लियो अपराध के मामले में कमज़ोर हैं और विदेश नीति के लिहाज़ से बेहद खराब हैं। वे ट्रंप प्रशासन के “डर” की बात तो करते हैं, लेकिन कोविड के दौरान कैथोलिक चर्च और अन्य सभी ईसाई संगठनों के उस डर का ज़िक्र नहीं करते, जब चर्च में प्रार्थना सभाएं आयोजित करने के लिए पादरियों, मंत्रियों और अन्य सभी लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा था, यहां तक कि बाहर जाकर दस-बीस फीट की दूरी बनाए रखने पर भी।”