Public Holiday Tommorrow Update || Image- IBC24 News File
लाहौर: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने दो दशकों बाद मनाए जा रहे बसंत उत्सव के उपलक्ष्य में छह और सात फरवरी को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। (Public Holiday Tommorrow Update) इस संबंध में मंगलवार को मरियम नवाज के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने एक अधिसूचना जारी की।
पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, “पंजाब में पांच फरवरी को कश्मीर दिवस, छह फरवरी को प्रांतीय बसंत की छुट्टी और उसके बाद शनिवार और रविवार को लंबी छुट्टी का आनंद मिलेगा। (Public Holiday Tommorrow Update) हमें उम्मीद है कि पंजाब के लोग इस समय का सदुपयोग आराम करने, तरोताजा होने और छुट्टी का भरपूर लाभ उठाने के लिए करेंगे।’
पाकिस्तान ने मंगलवार को कहा कि उसे ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता में शामिल होने का निमंत्रण मिला है, जिसका मकसद दोनों के बीच समझौता कराकर तनाव कम करना है। दोनों देशों के बीच किसी तटस्थ स्थान, संभवत: तुर्किये में वार्ता होने की संभावना है। क्षेत्र में स्थित देशों के अधिकारी भी इसमें हिस्सा लेंगे।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने पाकिस्तान को आमंत्रित किए जाने की पुष्टि की। मीडिया के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “पाकिस्तान को ईरान और अमेरिका के बीच आगामी वार्ताओं के लिए निमंत्रण मिला है।”
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सऊदी अरब, कतर, मिस्र, ओमान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अधिकारी भी विदेश मंत्री स्तर की वार्ताओं में शामिल हो सकते हैं। पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इसहाक डार बैठक में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु हथियारों का मुद्दा तनाव का सबसे बड़ा कारण बना हुआ है। ईरान की मांग है कि दोनों देशों के बीच परमाणु मुद्दे पर सहमति बनने की सूरत में उसपर से पाबंदियां हटाई जाएं।
पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार को एक सुरक्षा चौकी पर ड्रोन हमले में पाकिस्तानी सेना का एक कैप्टन के मौत हो गई और एक सिपाही घायल हो गया। स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि खैबर जिले में बारा तहसील के अकाखेल मुमंदाई इलाके में स्थित चौकी पर हुए हमले में कैप्टन अब्बास खान शहीद हो गए, जबकि सिपाही फरहान घायल हो गए। सुरक्षा बलों ने हमले की जांच शुरू कर दी है और इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।
इन्हें भी पढ़ें:-