उत्तरी नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने 15 लोगों की हत्या की

Ads

उत्तरी नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने 15 लोगों की हत्या की

  •  
  • Publish Date - March 2, 2026 / 01:01 AM IST,
    Updated On - March 2, 2026 / 01:01 AM IST

अबुजा, एक मार्च (एपी) नाइजीरिया के उत्तर-मध्य क्षेत्र में बंदूकधारियों द्वारा तीन समुदायों पर हमले में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। ‘एमनेस्टी इंटरनेशनल’ ने रविवार को यह जानकारी दी।

मानवाधिकार संगठन ने ‘एक्स’ पर जारी बयान में कहा कि ये समन्वित हमले शनिवार को नाइजर राज्य के बोर्गु क्षेत्र स्थित ताशन माजे, सदुरो और रुन्तुवा गांवों में हुए।

एमनेस्टी ने कहा, “बंदूकधारी कई मोटरसाइकिलों पर सवार होकर गांवों में घुसे और गोलियां चलानी शुरू कर दीं। उन्होंने दुकानों में लूटपाट भी की।”

एपी

राखी देवेंद्र

देवेंद्र