भारतीय अमेरिकी नीरा टंडन के ओएमबी का नेतृत्व करने पर सुनवाई अगले हफ्ते

भारतीय अमेरिकी नीरा टंडन के ओएमबी का नेतृत्व करने पर सुनवाई अगले हफ्ते

भारतीय अमेरिकी नीरा टंडन के ओएमबी का नेतृत्व करने पर सुनवाई अगले हफ्ते
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: February 3, 2021 7:56 am IST

वाशिंगटन, तीन फरवरी (भाषा) अमेरिटी राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा अपनी बजट निदेशक नामित की गईं भारतीय अमेरिकी राजनीतिक परामर्शदाता नीरा टंडन के इस पद पर पुष्टि के लिये अगले हफ्ते नौ फरवरी को सुनवाई होगी। सीनेट की एक समिति ने मंगलवार को यह घोषणा की।

अगर सीनेट टंडन (50) की नियुक्ति की पुष्टि कर देती है तो वह पहली अश्वेत व भारतीय-अमेरिकी होंगी जो ऑफिस ऑफ मैनेजमेंट एंड बजट (ओएमबी) का नेतृत्व करेंगी। यह कार्यालय विभिन्न कार्यकारी शाखाओं में अमेरिका के राष्ट्रपति के दृष्टिकोण के क्रियान्वयन का काम देखता है।

ओएमबी का मिशन विशेष रूप से नीति, बजट, प्रबंधन और नियामक लक्ष्यों को हासिल करने में राष्ट्रपति की मदद करना और एजेंसियों के वैधानिक दायित्वों को पूरा करना है।

भाषा प्रशांत शाहिद

शाहिद


लेखक के बारे में