ढाका, 28 अक्टूबर (एपी) बांग्लादेश की राजधानी ढाका में बुधवार को एक इस्लामिक राजनीतिक दल के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति द्वारा धर्मनिरपेक्ष कानूनों का समर्थन किये जाने के खिलाफ प्रदर्शन किया। इन कानूनों के तहत पैगंबर के कार्टूनों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के तहत सही ठहराया गया है।
रूढिवादी इस्लामी ओइक्या जोते पार्टी के प्रदर्शनकारियों ने बैनर ले रखे थे जिन पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमैन्युअल मैक्रों को ‘दुनिया का सबसे बड़ा आतंकवादी’ बताया गया था। उन्होंने उनके पुतले की पिटाई की और उसे जला दिया।
उन्होंने शेख हसीना सरकार की भी आलोचना की और कहा कि प्रधानमंत्री को मैक्रों और फ्रांस की आलोचना करनी चाहिए। हसीना ने अबतक आधिकारिक रूप कोई टिप्पणी नहीं की है ।
बुधवार को यहां बैतुल मोकर्रम मस्जिद में प्रदर्शन किया गया। मंगलवार को अन्य इस्लामी संगठन इस्लामी आंदोलन बांग्लादेश के करीब 10000 प्रदर्शनकारियों ने यहां प्रदर्शन कर फ्रांसीसी उत्पादों के बहिष्कार की मांग की थी।
दुनिया भर के इस्लामी बहुल देश पैगंबर मोहम्मद के कार्टूनों के प्रकाशन या प्रदर्शन की मैक्रों द्वारा निंदा करने से इनकार करने के बाद से आक्रोशित हैं ।
एपी राजकुमार पवनेश
पवनेश