वाशिंगटन/इस्लामाबाद, एक मई (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वह युद्ध समाप्त करने के लिए ईरान के नवीनतम प्रस्ताव से ‘‘संतुष्ट नहीं’’ हैं।
ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, ‘‘वे (ईरान) एक समझौता करना चाहते हैं, मैं उससे संतुष्ट नहीं हूं, इसलिए देखते हैं कि आगे क्या होता है।’’
हालांकि, ट्रंप ने प्रस्ताव की ‘‘कमियों’’ के बारे में विस्तार से नहीं बताया।
राष्ट्रपति ने कहा कि पिछले सप्ताह अमेरिकी दूतों की पाकिस्तान यात्रा रद्द होने के बाद भी बातचीत फोन पर जारी है।
उन्होंने ईरानी नेतृत्व के प्रति निराशा व्यक्त की।
ट्रंप ने कहा, ‘‘वहां एक बेहद बिखरा हुआ नेतृत्व है। वे सभी समझौता करना चाहते हैं, लेकिन उनमें आपस में ही मतभेद है।’’
एपी शफीक सुभाष
सुभाष