इस्लामाबाद, आठ मई (भाषा) अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने शुक्रवार को पाकिस्तान के लिए 1.2 अरब अमेरिकी डॉलर के ऋण को मंजूरी दी।
पाकिस्तान को अब तक अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से 8.4 अरब अमेरिकी डॉलर के दो ऋण पैकेज के अलावा 4.5 अरब अमेरिकी डॉलर का ऋण मिल चुका है।
द एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार ने बताया कि यह राशि अगले सप्ताह की शुरुआत में दी जाएगी, जिससे केंद्रीय बैंक का भंडार 17 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक हो जाएगा।
सरकार द्वारा राजकोषीय और मौद्रिक लक्ष्यों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किए जाने के बाद आईएमएफ ने ऋण के लिए मंजूरी दी।
आईएमएफ मिशन ने जुलाई-दिसंबर 2025 की अवधि के लिए पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था के प्रदर्शन की समीक्षा की थी।
भाषा तान्या अविनाश
अविनाश