अपने ही गृहमंत्री के सामने शर्मिदा हुए इमरान खान, कहा ‘दुुनियावाले भारत की बात मानते हैं हमारी नहीं’

अपने ही गृहमंत्री के सामने शर्मिदा हुए इमरान खान, कहा 'दुुनियावाले भारत की बात मानते हैं हमारी नहीं'

अपने ही गृहमंत्री के सामने शर्मिदा हुए इमरान खान, कहा ‘दुुनियावाले भारत की बात मानते हैं हमारी नहीं’
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: September 12, 2019 12:15 pm IST

नईदिल्ली। जम्मू-कश्मीर के मसले पर पाकिस्तान का दर्द खुलकर सामने आने लगा है, अब पाकिस्तान के गृहमंत्री ने ही कबूल किया है कि दुनिया भारत ​की बात मानती है। अंतरराष्ट्रीय मंचो पर पटखनी के बाद पाकिस्तान अब पूरी दुनिया में अलग-थलग पड गया है। पाकिस्तानी गृहमंत्री एजाज़ अहमद ने खुद कबूल किया है कि पाकिस्तान की बात को दुनिया में कोई सुन नहीं रहा है और जो सुन रहा है वो विश्वास नहीं कर रहा है।

read more : घाटी में आधा दर्जन एके 47 स​मेत 3 आतंकी गिरफ्तार, ट्रक में ले जा रहे थे हथिया…

एजाज अहमद शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के मसले पर लोग हमारी बात का विश्वास नहीं कर रहे हैं, हम कहते हैं कि भारत ने कश्मीर में कर्फ्यू लगाया है और वहां दवाई नहीं दी जा रही है। लेकिन कोई हमारी बात मानने को तैयार नहीं हैं और हर कोई भारत की बात पर ही विश्वास कर रहा है। उन्होंने कहा पूरी दुनिया जान गई है कि पाकिस्तान वो मुल्क हैं जिस पर भरोसा नहीं किया जा सकता।

read more  : एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का सफल परीक्षण, बेहद सटीकता और आक्रामकता से…

याद दिला दें कि कश्मीर के मसले पर पाकिस्तान की छवि ऐसी हो गई है कि उसका पक्ष सुनने को कोई भी देश तैयार नहीं है। कोई भी देश पाकिस्तान पर भरोसा नहीं कर रहा है। पाकिस्तान की असलियत पहचानने वाले देश भारत के सच को कबूल कर रहे हैं वो पाकिस्तान के झूठ को पहचान चुके हैं।

read more : भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव सोलंकी लापता, यूएन के शांति मि…

पाकिस्तान की असलियत भारत ने कई बार पूरी दुनिया के सामने रखी है। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर लगभग सभी देश पाकिस्तान को एक ऐसा मुल्क मानते हैं जो झूठ की बुनियाद से बात शुरु करता है, लोगों को गुमराह रखता है, आतंक को पालता पोसता है और फिर झूठ की पोल खुलने पर पीड़ित होने की नौटंकी करने लगता है। पाकिस्तानी गृहमंत्री एजाज़ अहमद ने तो पाकिस्तान की सत्ता पर काबिज रहने वाले पिछले की नेताओं की पोल खोलकर रख दी।

<iframe width=”658″ height=”370″ src=”https://www.youtube.com/embed/eUvzliipDwg” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com