नहर में जा गिरी गाड़ी, सात बच्चे सहित एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत, मची चीख पुकार

Ads

नहर में जा गिरी गाड़ी, सात बच्चे सहित एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत, मची चीख पुकार

  •  
  • Publish Date - May 15, 2021 / 02:22 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:46 PM IST

लाहौर: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक वाहन के नहर में गिर जाने से सात बच्चों समेत एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत हो गयी। बचाव अधिकारियों के मुताबिक यह घटना लाहौर से करीब 50 किलोमीटर दूर शेखूपुरा जिले में शुक्रवार को उस वक्त हुई जब किला दीदार सिंह से आ रहा वाहन सड़क से फिसलकर नहर में गिर गया। यह वाहन खानकाह डोगरान की ओर जा रहा था।

Read More: अब ‘छत्तीसगढ़ वर्चुअल स्कूल’ के माध्यम से होगी पढ़ाई, कक्षा 9वीं-10वीं और 11वीं-12वीं के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और बचाव कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और नहर से शव निकाले गए। बचाव अधिकारी मुहम्मद फारूक ने बताया, ‘‘मृतकों में सात बच्चे, दो महिलाएं और दो पुरूष थे। सभी लोग एक ही परिवार के थे।’’

Read More: UP पुलिस ने इस बार शादी में कर दिया कांड, दूल्हे की दादी को ही मार दी गोली

उन्होंने बताया कि बचावकर्मियों ने सारे शव निकाल लिए हैं और उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया है। बचाव अधिकारियों का मानना है कि तेज रफ्तार के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ गया होगा और यह नहर में जा गिरा। 

Raed More: सिपाही लाकर देता था नशे की गोलियां, रातें रंगीन बनाने पति को धोखा देकर पत्नी ने लांघी सारी हदें

पंजाब के मुख्यमंत्री उस्मान बज्दर ने घटना पर शोक जताया और दिवंगत लोगों की आत्मा के लिए प्रार्थना की। पाकिस्तान में आए दिन इस तरह के हादसे होते रहते हैं और इस तरह की घटनाओं में हर साल हजारों लोगों की जान जाती है।

Read More: नहर में वाहन गिरने से एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत, मृतकों में 7 बच्चे और तीन महिलाएं शामिल