भारत ने नागरिकों को ईरान यात्रा न करने की दी सलाह

Ads

भारत ने नागरिकों को ईरान यात्रा न करने की दी सलाह

  •  
  • Publish Date - April 24, 2026 / 12:58 AM IST,
    Updated On - April 24, 2026 / 12:58 AM IST

दुबई, 23 अप्रैल (भाषा) भारत ने बृहस्पतिवार को अपने नागरिकों को ईरान की यात्रा न करने का परामर्श दिया है। यह परामर्श हाल की उन खबरों के मद्देनजर जारी किया गया है, जिनमें दोनों देशों के बीच कुछ उड़ानों के परिचालन की बात कही गई है।

तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने अपने नवीनतम परामर्श में कहा, ‘क्षेत्रीय तनाव के कारण हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध और परिचालन संबंधी अनिश्चितताएं ईरान से आने-जाने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को प्रभावित कर रही हैं।’

दूतावास ने स्पष्ट किया, ‘भारत और ईरान के बीच कुछ उड़ानों के शुरू होने की खबरों के मद्देनजर, पिछले परामर्शों को जारी रखते हुए, भारतीय नागरिकों को दृढ़ता से सलाह दी जाती है कि वे हवाई या सड़क मार्ग से ईरान की यात्रा न करें।’

साथ ही, दूतावास ने ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों से आग्रह किया है कि वे दूतावास के समन्वय से निर्धारित जमीनी सीमा मार्गों के जरिए देश छोड़ दें। किसी भी आपातकालीन सहायता के लिए दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।

भाषा सुमित देवेंद्र

देवेंद्र