काबुल। तालिबान आतंकियों ने अफगानिस्तान में भारत के सहयोग से बने सलमा बांध को निशाना बनाया है। शनिवार को आतंकियों ने बांध के पास सुरक्षा चैकी पर हमला किया। हमले में अफगानिस्तान के 11 सैनिक शहीद हो गए। कुछ आतंकी चैकी से हथियार ले कर बांध पर हमला करने दौड़े। मुठभेड़ में सैनिकों ने पांच आतंकियों को मार गिराया।
करीब 1700 करोड़ रूपए की लागत से बने इस बांध का उद्धाटन पिछले साल जून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अफगान राष्ट्रपति अशरफ गनी ने किया था। यह हमला ऐसे समय हुआ है जब अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने अफगानिस्तान शांति प्रक्रिया मंे भारत को महत्वपूर्ण सहयोगी बताया है।