नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन की दोहरी मार, भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, भेजी राहत सामग्री
भारत ने नेपाल के 15 बाढ़ प्रभावित जिलों में लोगों की मदद के लिए मानवीय सहायता के तहत नेपाल को आठ करोड़ रुपये की राहत सामग्री दान की है।
काठमांडू, भारत ने नेपाल के 15 बाढ़ प्रभावित जिलों में लोगों की मदद के लिए मानवीय सहायता के तहत नेपाल को आठ करोड़ रुपये की राहत सामग्री दान की है।
Read More News: जिला न्यायालय में मच गया हड़कंप, जब युवतियों ने एडवोकेट को जूते-चप्पलों से पीटा, जानिए वजह
यहां भारतीय दूतावास ने एक बयान में कहा कि बाढ़ और भूस्खलन के कारण हाल ही में हुए नुकसान को देखते हुए राहत सामग्री की पूरी खेप नेपाल-भारत महिला मित्रता सोसायटी (एनआईडब्ल्यूएफएस) और प्राज्ञयिक विद्यार्थी परिषद (पीवीपी) के माध्यम से स्थानीय सरकारों के समन्वय में वितरित की जाएगी।
Read More News: हेमचंद यूनिवर्सिटी के कॉलेजों में एडमिशन के लिए आए एक लाख सात हजार आवेदन, लेकिन सीट मात्र 37 हजार
बयान के मुताबिक, राहत सामग्री में 15 जिलों में बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित परिवारों के बीच वितरण के लिए टेंट, प्लास्टिक शीट, बिस्तर और दवाएं शामिल हैं।
Read More News: 7th Pay Commission,सरकारी कर्मचारियों के लिए ‘फेस्टिवल गिफ्ट’.. बढ़ जाएगी सैलरी
भारतीय दूतावास के मिशन उप प्रमुख नामग्या सी खंपा ने सांसद और एनआईडब्ल्यूएफएस की अध्यक्ष चंदा चौधरी और पीवीपी के पदाधिकारी नारायण ढकाल को भारत सरकार की ओर से यह खेप सौंपी।

Facebook


