(केजेएम वर्मा)
बीजिंग, 25 मार्च (भाषा) शंघाई में भारत के महावाणिज्य दूत प्रतीक माथुर ने सभी साझेदार देशों को सतत विकास के लाभ पहुंचाने की भारत की ‘‘अत्यधिक क्षमता’’ पर प्रकाश डाला है।
शंघाई के महावाणिज्य दूतावास की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, बुधवार को शंघाई में एचएसबीसी द्वारा ‘भारत की विकास गाथा’ पर आयोजित एक गोलमेज सम्मेलन में भाग लेते हुए, माथुर ने भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूत विकास गति और विदेशी निवेश के बढ़ते अवसरों पर जोर दिया।
प्रतिभागियों ने एआई शिखर सम्मेलन और भारत-ईयू एफटीए जैसी हालिया पहल पर भी प्रकाश डाला, और बताया कि ये किस प्रकार भारत में वैश्विक निवेशकों की रुचि को और बढ़ा रही हैं तथा क्षेत्रीय सहयोग एवं रोजगार सृजन के नए रास्ते खोल रही हैं।
इसमें कहा गया है कि माथुर ने एंट ग्रुप, फोसुन इंटरनेशनल, टिगरमेड कंसल्टिंग और यूनिट्री रोबोटिक्स सहित प्रमुख चीनी कंपनियों के साथ-साथ वैश्विक मीडिया ब्रांड के साथ भी संवाद किया।
भाषा शफीक रंजन
रंजन