अमेरिका में जज बन गई ये भारतीय महिला, जानकर गर्व से चौड़ा हो जाएगा सीना

Ads

मेसीवाला (करीब 45 साल) सैक्रोमेंटो काउंटी की सुपिरियर अदालत की जज के रूप में वर्ष 2017 से कार्यरत हैं। वह कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के डेविस स्कूल ऑफ लॉ में वर्ष 2013 से अंशकालिक प्रोफेसर के पद पर भी सेवाएं दे रही हैं।

  •  
  • Publish Date - February 28, 2023 / 06:05 PM IST,
    Updated On - February 28, 2023 / 06:58 PM IST

Indian-origin judge appointed as assistant judge in US

ह्यूस्टन, 28 फरवरी । अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया की अपीली मामलों से जुड़ी जिला अदालत में सहायक जज के पद पर भारतीय मूल की न्यायाधीश शमा हकीम मेसिवाला

(Justice Shama Hakim Mesiwala) को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया है।

कैलिफोर्निया की न्यायिक परिषद की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सैक्रामेंटो शहर में तीसरी जिला अपीली अदालत के सहायक जज के रूप में मेसीवाला की नियुक्ति की पुष्टि 14 फरवरी को कैलिफोर्निया के सुप्रीम कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश पेट्रीशिया ग्युरेरो ने की थी।’

read more:  8 महीने से नाबालिग बेटी बनती रही पिता की हवस का शिकार, ऐसे हुआ खुलासा, बेटी को बचाने के लिए मां ने किया ये काम

विज्ञप्ति में कहा गया ‘‘न्यायाधीश मेसीवाला के नाम की पुष्टि तीन सदस्यीय आयोग की ओर से सर्वसम्मति से किये गये मतदान में हुई जिनमें मुख्य न्यायाधीश ग्युरेरो, अटॉर्नी जनरल रॉब बोंटा और कार्यवाहक न्यायाधीश रोनाल्ड बी रोबी शामिल हैं।’’

मेसीवाला (करीब 45 साल) सैक्रोमेंटो काउंटी की सुपिरियर अदालत की जज के रूप में वर्ष 2017 से कार्यरत हैं। वह कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के डेविस स्कूल ऑफ लॉ में वर्ष 2013 से अंशकालिक प्रोफेसर के पद पर भी सेवाएं दे रही हैं।

read more:  यात्रीगण कृपया ध्यान दें…सभी ट्रेन 5 से 6 घंटे तक देरी चल रही है, DRM ने बताया क्यों लेट हो रही गाड़ियां