अमेरिका में सप्लीमेंट में धोखेधड़ी को लेकर भारतीय मूल के व्यक्ति को सजा

अमेरिका में सप्लीमेंट में धोखेधड़ी को लेकर भारतीय मूल के व्यक्ति को सजा

अमेरिका में सप्लीमेंट में धोखेधड़ी को लेकर भारतीय मूल के व्यक्ति को सजा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: February 20, 2021 8:32 am IST

वाशिंगटन, 20 फरवरी (भाषा) अमेरिका में भारतीय मूल के पूर्व कार्यकारी को एक लोकप्रिय सप्लीमेंट उसके वास्तविक अवयव (इन्ग्रेडिएंट) छुपाकर बेचने में भूमिका के सिलसिले में 41 महीने जेल की सजा सुनाई गई है।

एस के लैबोरेटरीज के पूर्व उपाध्यक्ष सीतेश पटेल (37) को टेक्सास की एक संघीय अदालत ने शुक्रवार को सजा सुनाई। इसकी घोषणा टेक्सास के नार्दन डिस्ट्रिक्ट के कार्यवाहक अमेरिकी अटॉर्नी प्रेरक शाह और न्याय विभाग के दीवानी विभाग के कार्यवाहक सहायक अटॉर्नी जनरल ब्रायन बॉयंटन ने की।

मामले में पेश दस्तावेजों के अनुसार पटेल ने लोकप्रिय कसरत और वजन घटाने के सप्लीमेंट विकसित करने और निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसे जैक3डी और ऑक्सीइलीट प्रो के तौर पर जाना जाता है, जिसे डलास स्थित यूएसपीलैब्स द्वारा वितरित किया गया था।

अमेरिकी जिला न्यायाधीश सैम ए लिंडसे ने पटेल को 41 महीने के कारावास और एक वर्ष की निगरानी रिहाई की सजा सुनाई। अदालत ने इससे पहले पटेल की पूर्व कंपनी एस के लैबोरेटरीज पर 60 लाख अमरीकी डालर का अर्थदंड लगाने का आदेश दिया।

भाषा. अमित शाहिद

शाहिद


लेखक के बारे में