विवाहेत्तर संबंध के संदेह में पत्नी की हत्या करने को लेकर भारतीय मूल के व्यक्ति को 10 साल की कैद

विवाहेत्तर संबंध के संदेह में पत्नी की हत्या करने को लेकर भारतीय मूल के व्यक्ति को 10 साल की कैद

विवाहेत्तर संबंध के संदेह में पत्नी की हत्या करने को लेकर भारतीय मूल के व्यक्ति को 10 साल की कैद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: September 18, 2020 2:13 pm IST

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, 18 सितंबर (भाषा) विवाहेत्तर संबंधों के संदेह में अपनी पत्नी की चाकू मार कर हत्या करने के आरोप में भारतीय मूल के 53 वर्षीय एक व्यक्ति को यहां शुक्रवार को 10 साल कैद की सजा सुनाई गई। मीडिया में आई एक खबर में यह कहा गया है।

चैनल न्यूज एशिया की खबर के मुताबिक कृष्णन राजू नाम का यह व्यक्ति गलतफहमी के विकारों से ग्रसित था। वह एक बस चालक था।

खबर के मुताबिक इस व्यक्ति को अपनी पत्नी के विवाहेत्तर संबंध होने का संदेह था और उसने नवंबर 2016 में रायथेना वायथेना की हत्या कर दी थी।

न्यायाधीश हू शेउ पेंग ने आरोपी को 10 साल की कैद की सजा सुनाई।

भाषा सुभाष पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में