नेपाल में भारत की मदद से तैयार की गई जल निकासी व्यवस्था का उद्घाटन

नेपाल में भारत की मदद से तैयार की गई जल निकासी व्यवस्था का उद्घाटन

नेपाल में भारत की मदद से तैयार की गई जल निकासी व्यवस्था का उद्घाटन
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: March 13, 2021 10:28 am IST

काठमांडू, 13 मार्च (भाषा) नेपाल के सरलाही जिले में भारत की मदद से बनाई गई जल निकासी व्यवस्था का शनिवार को उद्घाटन किया गया।

बीरगंज में भारत के महावाणिज्य दूत नितेश कुमार और मलंगवा नगरपालिका के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी होमनाथ सुबेदी ने मलंगवा नगरपालिका के वार्ड नंबर 3 और चार में बनाई गई जल निकासी व्यवस्था का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।

काठमांडू में स्थित भारतीय दूतावास द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार भारत ने इस परियोजना के लिये 4 करोड़ 27 लाख 80 हजार रुपये की सहायता प्रदान की है।

इस परियोजना से मलंगवा नगरपालिका में लगभग 500 परिवारों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में