इंडोनेशिया: 240 लोगों को ले जा रहे यात्री पोत से संपर्क टूटा, तलाश शुरू
इंडोनेशिया: 240 लोगों को ले जा रहे यात्री पोत से संपर्क टूटा, तलाश शुरू
जकार्ता, 13 सितंबर (एपी) इंडोनेशिया के यात्री पोत से जावा सागर में संपर्क टूटने के बाद बचावकर्मियों ने रविवार को उसकी तलाश शुरू कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
इस पोत पर 240 लोग सवार हैं और वह पूर्वी जावा से बोर्नियो द्वीप पर स्थित दक्षिण कालीमंतान जा रहा है।
दक्षिण कालीमंतान प्रांत की राजधानी बंजर्मासिन स्थित तलाश एवं बचाव कार्यालय ने कहा कि उसे सूचना मिली कि ‘विर्गो ट्रांसपोर्ट 8’ से उस समय संपर्क टूट गया, जब वह पूर्वी जावा प्रांत में स्थित इंडोनेशिया के दूसरे सबसे बड़े शहर सुराबाया से बंजर्मासिन आ रहा था।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आखिरी बार जब पोत से संपर्क हुआ था, उस समय वह जावा सागर में बंजर्मासिन के एक घाट से करीब 148 किलोमीटर दूर था।
एपी सिम्मी शोभना
शोभना

Facebook


