पुतिन के आलोचक नवलनी के खिलाफ धोखधड़ी से संबंधित मामले की जांच फिर से शुरू की गई

पुतिन के आलोचक नवलनी के खिलाफ धोखधड़ी से संबंधित मामले की जांच फिर से शुरू की गई

पुतिन के आलोचक नवलनी के खिलाफ धोखधड़ी से संबंधित मामले की जांच फिर से शुरू की गई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: December 30, 2020 7:10 am IST

मॉस्को, 30 दिसंबर (एपी) रूसी अधिकारियों ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आलोचक अलेक्सी नवलनी के खिलाफ धोखधड़ी के आरोपों से जुड़े एक मामले की जांच फिर से शुरू कर दी है।

रूस की मुख्य जांच एंजेसी ‘द इन्वेस्टिगेटिव कमेटी’ ने मंगलवार को कहा कि उसने नवलनी के खिलाफ उनके भ्रष्टाचार रोधी न्यास और अन्य संगठनों में लगभग 50 लाख अमेरिकी डॉलर के निजी चंदे में बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी के आरोपों से संबंधित मामले की जांच शुरू कर दी है।

अगस्त में ‘नर्व एजेंट’ जहर दिये जाने के बाद से नवलनी जर्मनी में हैं।

नवलनी ने रूस सरकार के नए आरोपों को हास्यास्पद बताते हुए कहा कि यह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की खीज का दर्शाता है।

नवलनी ने ट्वीट किया, ”लगता है कि पुतिन आपा खो बैठे हैं।”

एपी जोहेब शाहिद

शाहिद


लेखक के बारे में