Iran America War Update: जंग के बीच अब ईरान में बदला अपना पैटर्न! अमेरिका के सहयोगी देशों पर भी करेंगे हमला, इन जगहों को सबसे पहले बनाएंगे निशाना

जंग के बीच अब ईरान में बदला अपना पैटर्न! अमेरिका के सहयोगी देशों पर भी करेंगे हमला, Iran America War Update Iran warns America

Iran America War Update: जंग के बीच अब ईरान में बदला अपना पैटर्न! अमेरिका के सहयोगी देशों पर भी करेंगे हमला, इन जगहों को सबसे पहले बनाएंगे निशाना

Iran America War Update. Image Source- IBC24

Modified Date: April 7, 2026 / 05:37 pm IST
Published Date: April 7, 2026 5:37 pm IST

तेहरान। Iran America War Update: मध्य पूर्व में एक बार फिर तनाव गहराता नजर आ रहा है। ईरान की सेना की प्रमुख शाखा Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) ने अमेरिका और उसके सहयोगी देशों को कड़ी चेतावनी जारी की है। IRGC की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अब तक क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने के लिए संयम बरता गया, लेकिन अब वह दौर समाप्त हो चुका है। संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि हालात नहीं बदले, तो अमेरिका और उसके साझेदार देशों के इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया जा सकता है।

Iran America War Update: ईरान ने यह भी कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगी आने वाले समय में इस क्षेत्र के तेल और गैस संसाधनों से दूर रहेंगे। साथ ही पड़ोसी देशों को चेताते हुए कहा गया है कि उन्हें यह समझ लेना चाहिए कि अब तक ईरान ने अच्छे पड़ोसी होने के नाते काफी संयम दिखाया है। विशेषज्ञों का मानना है कि IRGC का यह बयान क्षेत्र में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का संकेत है, जिससे खाड़ी देशों सहित पूरे मध्य पूर्व में अस्थिरता बढ़ सकती है। फिलहाल अमेरिका या उसके सहयोगी देशों की ओर से इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन इस चेतावनी के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

इन्हें भी पढ़ेंः-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।