दुबई, 28 मई (एपी) अमेरिकी सेना ने कहा कि कुवैत ने बुधवार देर रात ईरान द्वारा दागी गई मिसाइलों को मार गिराया, और फारस की खाड़ी में अमेरिका के प्रमुख सहयोगियों में से एक पर ईरानी हमले को ‘‘युद्धविराम का घोर उल्लंघन’’ बताया।
कुवैत पर हमला, अमेरिका और ईरान के बीच पिछले महीने हुए नाजुक युद्धविराम को जोखिम में डालने वाला नवीनतम घटनाक्रम है।
कुवैत ने इससे पहले बताया था कि उसके क्षेत्र पर हमला हुआ है। वहीं, ईरान ने कहा कि उसने खाड़ी देश में स्थित एक अमेरिकी अड्डे पर सप्ताह की शुरुआत में हुए हमलों के बाद जवाबी कार्रवाई की है, हालांकि उसने उस देश का नाम नहीं बताया।
ईरान ने यह हमला, सप्ताह की शुरुआत में अमेरिका द्वारा यह कहे जाने के बाद किया कि उसने तेहरान के मिसाइल प्रक्षेपण स्थलों, बारूदी सुरंग बिछाने वाली नौकाओं और हमलावर ड्रोनों पर हमला किया है।
अमेरिका का इस बारे कहना था कि वे अवरुद्ध होर्मुज जलडमरूमध्य के पास खतरा पैदा कर रहे थे।
एपी सुभाष पवनेश
पवनेश