Israel Iran War: ‘जिंदा रहना है तो तुरंत निकल जाओ’, जंग के बीच अमेरिकियों के लिए बड़ी चेतावनी, अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला, जानें हालात कितने गंभीर?
Israel Iran War: 'जिंदा रहना है तो तुरंत निकल जाओ', जंग के बीच अमेरिकियों के लिए बड़ी चेतावनी, अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला, जानें हालात कितने गंभीर?
Israel Iran War American Embassy Attack/Image Source: ANI
- दूतावास ने बंद किए दरवाजे
- ड्रोन अटैक के बाद हड़कंप
- अमेरिका ने जारी की सुरक्षा चेतावनी
दुबई: Israel Iran War: सऊदी अरब में अमेरिकी दूतावास ने मंगलवार को ईरानी ड्रोन हमले की बात स्वीकार की और अमेरिकियों से फिलहाल दूतावास से दूर रहने का आग्रह किया।दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘दूतावास पर हमले के कारण अगली सूचना तक दूतावास में न आएं।’’
सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला! (American Embassy Attack)
इसमें कहा गया कि जिन लोगों को वीजा संबंधी काम के लिए दूतावास आने के लिए समय दिया गया था, उन्हें अब न आने के लिए कहा गया है। सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को पहले बताया था कि दूतावास पर दो ड्रोन से हमला किया गया है।
अमेरिकियों को तुरंत दूर रहने की चेतावनी (Saudi Arabia Drone Attack)
Israel Iran War: इस बीच, अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने बहरीन और जॉर्डन में अपने उन कर्मचारियों और उनके परिवारों को निकालने का आदेश दिया है, जिनकी वहां तत्काल जरूरत नहीं है। मंत्रालय ने ऑनलाइन जारी घोषणा में कहा कि यह निर्णय ‘‘सुरक्षा जोखिमों’’ के कारण लिया गया है। विदेश मंत्रालय ने ईरान के साथ जारी युद्ध के मद्देनजर पश्चिम एशिया में रहने वाले अमेरिकियों से भी देश छोड़ने का आग्रह किया है।
यह भी पढ़ें
- सुबह से शुरू हो चुका है सूतक काल, आज इतने बजे से लग जाएगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें भारत में कब कहां-कहां देगा दिखाई
- ट्रंप हुए निराश… ईरान हमले पर ब्रिटेन का यू-टर्न? संसद में पीएम स्टार्मर ने दिया बड़ा जवाब, हवाई हमलों पर कह दी ये बड़ी बात
- आपकी राशि में लग रहा चंद्रग्रहण, बड़े बदलाव की संभावना, बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें मंगलवार का राशिफल

Facebook


