Israel Iran War Update: ट्रंप ने दी थी ‘सबसे बड़े हमले’ की चेतावनी…अब दुनिया की तेल सप्लाई का सबसे जरूरी समुद्री रास्ता बना जंग का मैदान ईरान की मजबूत ताकत को किया नष्ट
Israel Iran War Update: ताजा घटनाक्रम में अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट (Hormuz Strait) में कार्रवाई करते हुए ईरान की 10 नावों (बोट) पर हमला किया है। यह इलाका दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्तों में गिना जाता है, जहां से बड़ी मात्रा में तेल की सप्लाई होती है।
iran israel war/ image source: BHARAT X HANDLE
- अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 11वां दिन
- अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट में 10 ईरानी बोट पर किया हमला
- अमेरिका ने कहा था- ईरान पर सबसे बड़ा अटैक करेंगे
Israel Iran War Update: मध्य पूर्व में अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहा तनाव अब जंग के 12वें दिन में पहुंच गया है। हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं और समुद्री क्षेत्र में भी टकराव बढ़ता दिखाई दे रहा है। ताजा घटनाक्रम में अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट (Hormuz Strait) में कार्रवाई करते हुए ईरान की 10 नावों (बोट) पर हमला किया है। यह इलाका दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्तों में गिना जाता है, जहां से बड़ी मात्रा में तेल की सप्लाई होती है।
CNN की रिपोर्ट के अनुसार ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगें बिछाना शुरू कर दिया #StraitofHormuz #iran pic.twitter.com/21CQXW5Vo3
— Bharat (@BharatX20) March 11, 2026
Israel Iran War Update: अमेरिका ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी
बताया जा रहा है कि इससे पहले अमेरिका ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी थी और कहा था कि जरूरत पड़ी तो वह ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला करेगा। अमेरिका का कहना है कि क्षेत्र में उसके सैनिकों और जहाजों की सुरक्षा खतरे में है, इसलिए यह कार्रवाई की गई है। इस घटना के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है।
Iran Israel War: ईरान ने अमेरिका की धमकी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
वहीं ईरान ने अमेरिका की धमकी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। ईरान की ओर से कहा गया है कि वह किसी भी धमकी से डरने वाला नहीं है और अगर उस पर हमला हुआ तो वह उसका जवाब जरूर देगा। ईरानी अधिकारियों का कहना है कि देश अपनी सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है।
इस पूरे घटनाक्रम के बीच अमेरिकी सेना की कमान संभालने वाले US Central Command (CENTCOM) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो भी पोस्ट किया है। इस वीडियो में होर्मुज स्ट्रेट में हुई कार्रवाई से जुड़े कुछ दृश्य दिखाए गए हैं। वीडियो सामने आने के बाद यह मुद्दा सोशल मीडिया और अंतरराष्ट्रीय राजनीति में तेजी से चर्चा का विषय बन गया है।
बीते दिन ईरान ने यहां किया था हमला
Iran Israel War Update: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच हालात और अधिक तनावपूर्ण हो गए हैं। बड़ी खबर आ रही है कि, Manama में मिसाइल हमला हुआ है। हमले को ईरान ने अंजाम दिया है। बता दें कल खबर आई थी कि, पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच तुर्की और ईरान के बीच हालात और अधिक तनावपूर्ण हो गए हैं। तुर्की ने दावा किया है कि उसने ईरान की ओर से आ रही एक बैलिस्टिक मिसाइल को पूर्वी भूमध्यसागर क्षेत्र में मार गिराया है। अब ईरान ने नए देश पर हमला किया है।
Iran launched strikes on Manama, Bahrain, hitting a residential high-rise and killing at least one person, with several injured. pic.twitter.com/xnlaI4Wv7e
— Clash Report (@clashreport) March 9, 2026
Manama में मिसाइल हमले की घटना सामने आई है, जहां Iran पर हमला करने का आरोप लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार Bahrain की राजधानी मनामा में एक रिहायशी इमारत को निशाना बनाते हुए मिसाइल दागी गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हमले में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। धमाके के बाद आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा और राहत व बचाव टीमें मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल ले गईं। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां घटना की जांच में जुटी हैं और हमले के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- शह मात The Big Debate: जवाब नहीं पूरा.. होमवर्क अधूरा!… गलत और अपुष्ट जानकारी पर घिरी सरकार, क्या वाकई आधे-अधूरे जवाब दे रहें मंत्री?
- ISI Agent Arrested: नौसेना का लांस नायक निकला ISI का एजेंट, पाकिस्तान को दे रहा था ये खुफिया जानकारी, इस जगह पर थी पोस्टिंग
- शह मात The Big Debate: आदिवासियों के लिए अलग धर्म की मांग, छिड़ गया महासंग्राम!… क्या जायज है नेता प्रतिपक्ष की डिमांड?

Facebook


