netanyahu news/ image source: ibc24 file image
Israel Iran War Update: इजरायल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu ने एक वीडियो संदेश जारी कर उत्तरी Lebanon के लोगों को संबोधित किया है। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि “उत्तरी लेबनान के लोगों, मुझे आप पर गर्व है। आप बेहद मजबूती और साहस के साथ डटे हुए हैं।” नेतन्याहू ने इस दौरान वहां की जनता के धैर्य और संघर्ष की सराहना की और कहा कि वे इस कठिन समय में भी मजबूती से खड़े हैं, जो काबिल-ए-तारीफ है।
‘WAR’ अब ‘NO MORE’? ईरान-अमेरिका की 11 अप्रैल को होगी बैठक https://t.co/EjYv4uwwdu
— IBC24 News (@IBC24News) April 10, 2026
अपने बयान में उन्होंने साफ किया कि लेबनान में किसी भी तरह का सीजफायर (युद्धविराम) लागू नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, “मैं आपको स्पष्ट रूप से बताना चाहता हूं कि लेबनान में कोई सीजफायर नहीं हुआ है।” इस बयान के जरिए उन्होंने उन अटकलों पर विराम लगाने की कोशिश की, जिनमें युद्धविराम की संभावनाएं जताई जा रही थीं। नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल की सेना अपने अभियान को जारी रखेगी और किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी।
प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने आगे कहा कि इजरायल Hezbollah के खिलाफ पूरी ताकत से हमले जारी रखेगा। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा, “हम तब तक नहीं रुकेंगे, जब तक आपकी सुरक्षा पूरी तरह बहाल नहीं हो जाती।” उनके इस बयान से साफ है कि इजरायल आने वाले समय में भी अपनी सैन्य कार्रवाई को तेज रख सकता है।