नई दिल्लीः Israel-Iran War Update इजराइल ने शनिवार सुबह ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर बड़ा हमला किया। जवाब में ईरान ने इजराइल पर करीब 400 मिसाइलें दागीं और कतर, कुवैत, जॉर्डन, बहरीन, सऊदी अरब व UAE में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को भी निशाना बनाया। दुबई के पाम होटल एंड रिसॉर्ट पर ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल के गिरने का दावा किया जा रहा है। मिसाइल गिरने के बाद होटल परिसर में आग की खबर हैं। सोशल मीडिया पर घटना से जुड़े वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं। हालांकि इनकी पुष्टि नहीं हुई है। संयुक्त अरब अमीरात की ओर से अब तक इस घटना बयान जारी नहीं किया गया है।
🚨 Just IN 🚨
An Iranian attack HIT the “Palm Hotel & Resort” in Dubai 🤯 pic.twitter.com/0AtWJzbQrG
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) February 28, 2026
ईरानी हमले की जद में पाम होटल और रिसॉर्ट दुबई UAE भी शामिल pic.twitter.com/UMJbEtUUbO
— Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) February 28, 2026
दुबई की मशहूर और दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा को धमाकों की आवाज के बाद खाली करा दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये धमाके तब हुए जब ईरान ने अमेरिका और इजराइल के हमलों के जवाब में खाड़ी देशों में मिसाइलें दागीं। ईरान ने UAE के अबू धाबी और दुबई, कतर के दोहा और सऊदी अरब के रियाद में भी कुछ जगहों को निशाना बनाया। दुबई के लोगों ने बताया कि उन्होंने जोरदार धमाके सुने और आसमान में मिसाइलें उड़ती देखीं। एक व्यक्ति ने कहा कि धमाका इतना तेज था कि खिड़कियां हिलने लगीं।
इस बीच अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने युद्ध जैसे हालात को देखते हुए मैचों में सुरक्षा बढ़ा दी है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने कहा है कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव को देखते हुए उसने एहतियात के तौर पर खास इंतजाम किए हैं। ICC ने बताया कि भारत और श्रीलंका में चल रहे ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर इस हालात का सीधा असर नहीं है। लेकिन कई खिलाड़ी, कोच, मैच अधिकारी और स्टाफ अपने देश लौटने के लिए खाड़ी देशों के एयरपोर्ट, खासकर दुबई से होकर जाते हैं। ICC के प्रवक्ता ने कहा कि सभी लोगों की सुरक्षा उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। ट्रैवल और सुरक्षा टीमें लगातार काम कर रही हैं ताकि सभी लोग सुरक्षित और कम परेशानी के साथ अपने घर पहुंच सकें। फैंस से भी कहा गया है कि अगर वे ट्रैवल की प्लानिंग बना रहे हैं, तो पहले सरकारी सलाह और हालात की जानकारी जरूर देखें।