दक्षिणी लेबनान में इजराइली हमले तेज, अमेरिका-ईरान वार्ता टलने के बीच संघर्ष बढ़ा

दक्षिणी लेबनान में इजराइली हमले तेज, अमेरिका-ईरान वार्ता टलने के बीच संघर्ष बढ़ा

दक्षिणी लेबनान में इजराइली हमले तेज, अमेरिका-ईरान वार्ता टलने के बीच संघर्ष बढ़ा
Modified Date: June 19, 2026 / 11:14 am IST
Published Date: June 19, 2026 11:14 am IST

यरुशलम, 19 जून (एपी) इजराइल की सेना ने शुक्रवार को कहा कि उसकी सेनाओं ने रातभर दक्षिणी लेबनान में विभिन्न ठिकानों पर हमले किए, जबकि हिज्बुल्ला ने क्षेत्र में भीषण लड़ाई जारी रहने की जानकारी दी है।

लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी ‘नेशनल न्यूज एजेंसी’ के अनुसार, इजराइली हवाई हमलों में कम से कम 16 लोगों की मौत हुई है।

ये हमले ऐसे समय हुए हैं जब युद्ध को स्थायी रूप से समाप्त करने के प्रयासों के तहत ईरान और अमेरिका के बीच स्विट्जरलैंड में वार्ता प्रस्तावित थी, लेकिन वह वार्ता स्थगित कर दी गई है।

दक्षिणी लेबनान पर इजराइल का कब्जा और ईरान समर्थित शिया संगठन हिज्बुल्ला के खिलाफ उसकी सैन्य कार्रवाई वार्ता के प्रमुख मुद्दों में शामिल रही है।

इजराइल का कहना है कि उसे दक्षिणी लेबनान में अपनी मौजूदगी बनाए रखने और हिज्बुल्ला के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की आवश्यकता है, क्योंकि यह संगठन उत्तरी इजराइल पर हमले करता रहा है।

वार्ता स्थगित किए जाने की खबर ऐसे समय आई है जब हिज्बुल्ला समर्थक माने जाने वाले अरब उपग्रह चैनल ‘अल-मयादीन’ ने रिपोर्ट दी कि लेबनान में इजराइली सैन्य अभियान जारी रहने के कारण ईरान ने अपना प्रतिनिधिमंडल स्विट्जरलैंड भेजने में देरी करने का फैसला किया है।

एपी मनीषा शोभना

शोभना


लेखक के बारे में