इज़राइली बलों ने वेस्ट बैंक में संघर्ष के दौरान एक व्यक्ति की हत्या की : फलस्तीन

Ads

इज़राइली बलों ने वेस्ट बैंक में संघर्ष के दौरान एक व्यक्ति की हत्या की : फलस्तीन

  •  
  • Publish Date - December 22, 2022 / 11:14 AM IST,
    Updated On - December 22, 2022 / 11:14 AM IST

रामल्ला (वेस्ट बैंक), 22 दिसंबर (एपी) वेस्ट बैंक में संघर्ष के दौरान बृहस्पतिवार तड़के इज़राइली बलों ने 23 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि गोलीबारी में पांच अन्य घायल हो गए। फलस्तीन के चिकित्सा कर्मियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि फलस्तीनी उग्रवादियों और इज़राइली सैनिकों के बीच मुठभेड़ में अहमद दारगमेह की मौत हो गई। इज़राइली सैनिक यहूदी उपासकों को बाइबिल जोसेफ के मकबरे पर ले जाने के लिए नब्लस शहर में दाखिल हुए थे। इज़राइल की सेना की ओर से मामले में अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

एपी निहारिका पारुल

पारुल